Dr. Sunita Raghuwanshi
Itihaas Ke Ankahe Nayak : इतिहास के अनकहे नायक
Itihaas Ke Ankahe Nayak : इतिहास के अनकहे नायक
Couldn't load pickup availability
इतिहास के अनकहे नायक भारत के स्वतंत्रता संग्राम के उन 51 साहसी सेनानियों को समर्पित है, जिनके संघर्ष, त्याग और बलिदान ने स्वतंत्र भारत की नींव को मजबूत किया, लेकिन जिनके नाम समय के साथ इतिहास की मुख्यधारा से ओझल होते चले गए।
इस पुस्तक में देश के विभिन्न क्षेत्रों, जनजातीय समुदायों, ग्रामीण समाजों और क्रांतिकारी आंदोलनों से जुड़े वीरों एवं वीरांगनाओं की प्रेरक जीवन-गाथाएँ प्रस्तुत की गई हैं। वीर नारायण सिंह, राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, भीमा नायक, गोविंद गुरु, अल्लूरी सीताराम राजू, रानी गैदिन्ल्यू, मातंगिनी हाजरा, कनकलता बरुआ, करतार सिंह सराभा और अनेक अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को सरल तथा प्रभावशाली भाषा में समझाया गया है।
प्रत्येक अध्याय केवल एक जीवनी नहीं है, बल्कि उस समय की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों की झलक भी प्रस्तुत करता है। अध्यायों के अंत में विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व, साहस, देशभक्ति, सेवा, स्वाभिमान और कर्तव्यबोध से संबंधित उपयोगी सीख दी गई है।
यह पुस्तक विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों, इतिहास-प्रेमियों और उन सभी पाठकों के लिए उपयोगी है जो भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को उसके व्यापक और वास्तविक स्वरूप में समझना चाहते हैं।
Share

About the Author
Dr. Sunita Raghuwanshi
More by Dr. Sunita Raghuwanshi